फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलवाद के खात्मे पर बोले सीएम विष्णुदेव साय: गोली-बारूद की भाषा छोड़कर सरेंडर करें नक्सली; हमारी सरकार...

Wed, 19 Mar 2025 05:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo on Naxalism: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली से लौटकर राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
मीडिया से चर्चा करते सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo on Naxalism: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली से लौटकर राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवा साल में नक्सलवाद के साथ हमारी सरकार और हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार सुरक्षा कैंप खुल रहे हैं। सुरक्षा कैंप खुलने से 100 से ज्यादा गांवों में सरकार की योजनाओं को पहुंचने में हम कामयाब हुए हैं। नक्सली गोली-बारूद की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें। हमारी सरकार उनके पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। उनके साथ सरकार न्याय करेगी।
विज्ञापन





 बस्तर की खुशहाली के लिये शुरू की नियद नेल्लानार योजना 
सीएम ने कहा कि सरकार ने नियद नेल्लानार योजना शुरू की हैं। सुंदर गांव के अंतर्गत करीब 17 विभाग 51-52 व्यक्ति मूलक योजनाओं को हम प्राथमिकता के साथ पहुंचा रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही हैं। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में लगातार प्रयास हो रहे हैं। वह बस्तर ओलंपिक भी करा चुके हैं। अभी बस्तर में बस्तर पंडुम चल रहा है। इस तरह से लगातार लोगों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सीएम ने नक्सलियों  अपील करते हुए कहा कि नक्सली गोली बारूद की भाषा छोड़कर आत्मसमर्पण करें। उनके साथ सरकार न्याय करेगी। हमारी सरकार उनके पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। बस्तर में शांति और खुशहाली की स्थापना के लिये हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर संभाग के दूरस्थ एरिया में ला रहे मुख्यमंत्री टॉवर योजना 
बस्तर संभाग के दूरस्थ एरिया में मोबाइल टॉवर के सवाल पर कहा कि आज संचार की बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए हमने बजट में मुख्यमंत्री टॉवर योजना लाए हैं। दूरस्थ अंचलों में भी मोबाइल टॉवर खड़ा करेंगे। इस संबंध में कल ही दिल्ली में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मेरी बातचीत हुई। उन्होंने इस संबंध में आस्वस्थ किया है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर संचार सुविधा के लिये मोबाइल टॉवर लगाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें