फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Dharma Swatantrya Bill: सीएम विष्णुदेव बोले- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक से अवैध धर्मांतरण पर लगेगी लगाम

Thu, 19 Mar 2026 10:13 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Religion Bill 2026: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किये जाने पर कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Religion Bill 2026: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किये जाने पर कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर लगाम लगेगी। वहीं यह विधेयक राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है।

विज्ञापन






मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले कुछ समय से समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाकर प्रलोभन, दबाव अथवा भ्रम फैलाकर धर्मांतरण कराने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सामाजिक ताने-बाने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नए विधेयक के लागू होने से ऐसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और समाज में संतुलन तथा विश्वास कायम रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि अब धर्म परिवर्तन से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को विधिसम्मत और पारदर्शी बनाना अनिवार्य होगा। इसके तहत संबंधित पक्षों को पूर्व में ही प्राधिकृत अधिकारी को सूचित करना होगा, जिसके बाद आवेदन की सार्वजनिक सूचना जारी कर निर्धारित समयसीमा में उसका परीक्षण किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि धर्मांतरण किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या अनुचित प्रभाव के बिना ही किया जाए।

'कम प्रभावी था पूर्व में लागू कानून'
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में लागू कानून अपेक्षाकृत कम प्रभावी था, जिसके कारण अवैध गतिविधियों को रोकने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। नए प्रावधानों में कठोर दंडात्मक व्यवस्थाएं जोड़ी गई हैं, जिससे ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई संभव होगी। अनियंत्रित धर्मांतरण से कई बार सामाजिक असंतुलन और अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है। इस विधेयक के माध्यम से राज्य में शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को और सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन


दिलीप सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि
सीएम साय ने इस अवसर पर दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध जनजागरण का जो अभियान चलाया, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि समाज की जागरूकता और सहभागिता से ही इस दिशा में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन संभव है। विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक प्रदेश में पारदर्शिता, न्याय और सामाजिक एकता को मजबूती देगा तथा छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, संतुलित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें