फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम साय की प्रतिक्रिया: बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, कम खरीदें सोना

Mon, 11 May 2026 06:49 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai on PM Narendra Modi Appeal: पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध की वजह से विश्व में जारी वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai on PM Narendra Modi Appeal: पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध की वजह से विश्व में जारी वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में लोग ईंधन की बचत करें। पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। इस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पीएम मोदी की शानदार सलाह है।

विज्ञापन






सीएम साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्द की स्थिति जारी है। इस का सभी देशों पर असर हो रहा है। कोई देश अछूता नहीं है। पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए। इसके लिये हमें कोशिश करनी चाहिए। शादियों के लिये सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम से कम उपयोग करें। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे उपाय बताएं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए।
विज्ञापन


पीएम मोदी का देशवासियों से अनुरोध
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें। हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा। पीएम ने याद दिलाते हुए कि कोरोना काल में देश ने 'वर्क फ्रॉम होम', ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फिर से इन विकल्पों को प्राथमिकता देना समय की मांग है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में ईंधन की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। दुनिया भर में तेल बहुत महंगा हो चुका है। इसलिए हमें जरूरत के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल करना चाहिए और अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया इस समय बड़े आर्थिक और सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। मिडिल ईस्ट में पिछले दो महीनों से चल रहे युद्ध और रशिया-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों पर भारी दबाव बना हुआ है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें