फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे सीएम साय: प्रदेश के सांसदों से की मुलाकात; इन योजनाओं की प्रगति पर लिया फीडबैक

Wed, 30 Jul 2025 11:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित 17 छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से मुलाकात की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली पहुंचे सीएम साय, प्रदेश के सांसदों से की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित 17 छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और जमीनी जरूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई। सांसदों ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर फीडबैक साझा किया और राज्य के जमीनी अनुभवों से अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश आकर्षण, युवाओं को मिल रहे नए अवसर, किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनकारी विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें