फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश ने एक प्रखर जननेता को खोया': सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के निधन पर जताया शोक

Mon, 17 Mar 2025 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM vishnudeo Sai on Former Union Minister Devendra Pradhan: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM vishnudeo Sai on Former Union Minister Devendra Pradhan: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन से देश ने एक प्रखर जननेता, कुशल संगठनकर्ता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। वहीं समर्थकों और अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

सीएम ने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और लोकहित के प्रति समर्पित रहा। वे  अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रभावी कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देने वाले कर्मठ राजनेता थे। उनकी दूरदर्शिता, संगठनात्मक कौशल और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदा प्रेरणादायी रहेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि डॉ. प्रधान का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सदैव समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें