फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीएम साय का दंतेवाड़ा, सुकमा दौरा आज; कोंडागांव में करेंगे रोड शो, देंगे विकास कार्यों की सौगात

Mon, 13 Jan 2025 01:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोंडागांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान तीनों जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वहीं सीएम कोंडागांव में  रोड शो भी करेंगे।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री  साय 13 जनवरी को हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। 

मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के बाद स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव से शाम सवा पांच बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें