फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: CM साय करेंगे 72.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा का होगा शुभारंभ

Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कबीरधाम के पंडरिया में 72.70 करोड़ के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत नारी शक्ति को सम्मानित करेंगे। पंडरिया में छात्राओं के लिए पांच मुफ्त बस सेवाओं का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आयोजन के संबंध में ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। वे पंडरिया नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 72.70 करोड़ रुपये की लागत वाले 61 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान सीएम साय 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत टॉपर छात्राओं, खेलों में पदक प्राप्त खिलाड़ियों, महिला स्व-सहायता समूहों, महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों और बैगा परिवार की महिलाओं को महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहेंगे। शनिवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत और शौचालय जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में छात्राओं के लिए पांच मुफ्त बस सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। विधायक भावना बोहरा ने बताया कि बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। छात्राएं नजदीकी जनसेवा केंद्र या विधायक कार्यालय से पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें