फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खुलासे का मुख्यमंत्री दें जवाब : कांग्रेस

Sat, 16 Feb 2013 01:05 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर राज्य के गृहमंत्री और रमन सरकार मंत्रिमंडल में दूसरे नंबर की हैसियत वाले ननकीराम कंवर की स्वीकारोक्ति पर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक सार्वजनिक सभा में ननकीराम कंवर ने कहा था कि राज्य में बिना घूस के कोई काम नहीं हो सकता। यहां बाबू से लेकर अधिकारी, सिपाही से लेकर पुलिस अधिकारी सभी घूस लेते हैं। यहां तक कि बिना घूस के मंत्री भी ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं करते। पुलिस वाले सड़कों पर तभी तक चेकिंग करते हैं, जब तक उनकी जेब में 2-4 हजार रूपये आ नहीं जाते।

गृहमंत्री के इस खुलासे के बाद प्रदेश कांग्रेस ने रमन सरकार पर हमला बोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आंनद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार के गृहमंत्री का यह खुलासा बहुत ही गंभीर है। कांग्रेस पहले से ही राज्य में भ्रष्टाचार की बात कहती आ रही है। बिना घूस दिये भाजपा राज में कोई भी कार्य हो ही नहीं सकता। गृहमंत्री अपने संबोधन में भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार कर राज्य की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी चेहरे को सामने लाये हैं।
विज्ञापन


सुशील आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री रमनसिंह और भाजपा सरकार गृहमंत्री के खुलासे का जवाब दें कि वे उनके खुलासे से कितना सहमत हैं? साथ ही कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि ननकीराम कंवर घूस लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करने वाले मंत्रियों का नाम सार्वजनिक करें, ताकि ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री का चेहरा बेनकाब हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें