फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: होली मिलन समारोह में शामिल होंगे सीएम साय, विधायक के फार्म हाउस सरना में होगा कार्यक्रम

Sat, 23 Mar 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर में होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 24 मार्च को जिले टिकटगंज पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर होलिकोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन
सीएम साय को होली में आने का न्यौता देतीं विधायक रायमुनी भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 24 मार्च को जिले टिकटगंज पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर होलिकोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हो रहे इस आयोजन को भाजपा की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, 24 मार्च को जशपुर विधायक रायमुनी भगत होली मिलन समारोह का आयोजन अपने फार्म हाउस सरना निवास में कर रही हैं। इस आयोजन में जिला कार्यसमिति, मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र और बूथ के समस्त कार्यकर्ता जिले भर से शामिल होंगे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विधायक रायमुनी भगत ने अमर उजाला को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित समय दो बजे पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे, जहां से टिकटगंज के करमटोली स्थित विधायक के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें