फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सीएम साय ने पश्चिम बंगाल की CM ममता के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर साधा निशाना, बोले- सनातनियों का अपमान

Fri, 21 Feb 2025 01:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक है, जहां 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसे ‘मृत्युकुंभ’ कहना उनके अज्ञान और अहंकार को दर्शाता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ममता बनर्जी का यह बयान न केवल सनातन धर्म का अपमान है, बल्कि यह उन करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास भी है, जो आस्था के इस महासंगम में शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इतिहास गवाह है कि महाकुंभ के दौरान समाज में बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रांति आई है। ऐसे पवित्र आयोजन को अपमानजनक संज्ञा देना निंदनीय और अस्वीकार्य है।

ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। उनके इस बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है और इसे सनातन संस्कृति पर हमला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें