फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झीरम फैसले पर सीएम साय का कांग्रेस पर पलटवार: बोले- साक्ष्य थे तो एनआईए को देते; भूपेश के प्रभार पर भी कसा तंज

Sun, 06 Sep 2026 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम साय ने झीरम घाटी मामले में कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया है। बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई थी और जांच के दौरान 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी मामले में कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया है। रविवार को बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई थी और जांच के दौरान 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद अदालत ने 10 से अधिक आरोपियों को सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को एनआईए कोर्ट सजा का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन


सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उनके पास झीरम मामले से जुड़े कोई साक्ष्य थे, तो उन्हें जांच एजेंसी के सामने प्रस्तुत करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केवल सबूत होने का दावा करने से काम नहीं चलेगा।

भूपेश बघेल के प्रभार पर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटाकर असम की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलती है। साय ने कहा कि भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे और वहां उनके विरोध की स्थिति बनी। इसी के बाद उनका प्रभार बदलकर असम कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस के आंतरिक संगठनात्मक बदलाव से जोड़ते हुए पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें