फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली लीडर देवजी के समर्पण पर सीएम साय का बड़ा बयान: बोले– लगातार सफल हो रहे ऑपरेशन, टूट रही नक्सलियों की कमर

Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को एक और अहम सफलता मिली है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है और देवजी का समर्पण इसी कड़ी की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सरकार को एक और अहम सफलता मिली है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है और देवजी का समर्पण इसी कड़ी की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि संग्राम नामक नक्सली ने भी हथियार छोड़ दिए हैं, जिससे स्पष्ट है कि संगठन की पकड़ कमजोर हो रही है।
विज्ञापन


बालौदाबाजार रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान का असर दिख रहा है और कई नक्सली मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने इसे राज्य की शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि वे गुरु घासीदास की तपोस्थली गैरादपुरी में आयोजित मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धर्मांतरण के मुद्दे पर चल रही सियासी बहस के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बजट सत्र में संबंधित विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून को लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा, जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें