फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना से बस्तर-सरगुजा संभाग के दूरदराज के गांवों में होगा संचालन

Thu, 05 Jun 2025 07:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना के संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति बैठक मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त एस प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस योजना अंतर्गत नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी रखी। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में राज्य के बस्तर एवं सरगुजा संभागों में दूरदराज के ईलाकों के गांव जहां पर सड़क है, लेकिन यात्री वाहन संचालित नहीं है ऐसे मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में परिवहन आयुक्त एस.प्रकाश ने बताया कि बस्तर तथा सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों से नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनमें बस्तर संभाग के अंतर्गत दंतवोड़ा से 9, सुकमा से 2, बस्तर से 11, बीजापुर से 14, कोण्डागांव से 16 और नारायणपुर से 3 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु प्रस्ताव मिले है। इसी प्रकार से सरगुजा संभाग के अंतर्गत जशपुर जिले से 2, सरगुजा से 2, बलरामपुर से 7 और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी और भरतपुर जिले से 9 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों हेतु प्राप्त हुए। 
विज्ञापन


बैठक में परिवहन विभाग के अपर आयुक्त डी रविशंकर सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और पीएमजीएसवाय के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें