छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों की सौगात दी। भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को 32 करोड़ 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत के 80 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया।
जिसमें राजनांदगांव नगर निगम, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के विभिन्न कार्य किए जाएंगे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष राजनांदगांव में नगर निगम महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर डोमन सिंह और विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया और जिले को सौगात दी। आम जनों की सुविधा के लिए यह सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज दी गई।