यह भी पढ़ें... Chhattisgarh: चिल्फी, रेंगाखार, पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल; कवर्धा में CM भूपेश की घोषणा
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त 17 को
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों से कहा कि दीवाली से पहले 17 अक्तूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत रोजगार दे रही है। 28 जिलों में सी-मार्ट बन गया है, बाकी जिलों में भी जल्द बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को पैरा दान की अपील की। कहा कि पैरा जलाए नहीं। जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था। उसी तरह जलवायु परिवर्तन में सबका योगदान हो।
सहसपुर में यह घोषणाएं की मुख्यमंत्री ने
- सहसपुर लोहारा के वार्ड नंबर 9 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा
- वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क व पुलिया निर्माण
- वार्ड 11 में मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य किया जाएगा
- उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित बनवाया जाएगा
- ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण
- ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क का निर्माण
- 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय का निर्माण
सकरी नदी पर 9.10 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा शहर में NH-30 में सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर सहित मुंगेली, बेमेतरा, और बिलासपुर मुख्यालय के लिए 12 महीने संपर्क बना रहेगा। इससे पहले ब्रिटिशकाल में निर्मित करीब 100 साल पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन बंद हो जाता।