फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया गांधी को विष कन्या' कहने पर भड़के CM भूपेश: बोले- बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया, जवाब दें PM मोदी

Fri, 28 Apr 2023 03:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

कर्नाटक में बीजेपी विधायक की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सब बीजेपी नेताओं के कहने पर किया गया है। इससे बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा सामने आ गया है। 
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में बीजेपी विधायक की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या कहने पर सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सब बीजेपी नेताओं के कहने पर किया गया है। इससे बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा सामने आ गया है। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी को दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है? दूसरे लोग बोले तो बीजेपी को तकलीफ होती है। कल खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी ने पूरे देशभर में हंगामा किया। उन्होंने कहा कि ये जहरीले सांप जैसा है। इसके बाद उन्होंने बड़कप्पन दिखाते हुए बयान को वापस ले लिया। बीजेपी नेता की ओर से विष कन्या कहा गया। इससे बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा कि ये हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय नेता उनके बारे में कितने बार अनर्गल बातें करते हैं और अब जाकर बीजेपी नेता विष कन्या कह रहे हैं। ये घोर निंदनीय है। ये बीजेपी नेताओं के कहने पर किया गया है। अब इस मामले में नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्या कहते हैं। ये पूरे देश की जनता जानना चाहती है। इस मामले में एफआईआर कराने के सवाल पर कहा कि इसे पर पार्टी के कार्यकर्ता देखेंगे। एफआईआर क्यों नहीं कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें