फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

Tue, 18 Jul 2023 01:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुःख जताया है। सीएम बघेल ने पूर्व सीएम ओमन चांडी को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुःख जताया है। सीएम बघेल ने पूर्व सीएम ओमन चांडी को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है। बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव काम कर रहे थे। उनका जाना देश के लिए राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है। 

विज्ञापन




कोंडागांव सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु की सहायता राशि की घोषणा

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें