फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badal Academy : सीएम भूपेश बघेल ने बादल रिकॉर्डिंग स्टूडियो का किया शुभारंभ, कलेक्टर ने गाया हल्बी गीत

Wed, 09 Aug 2023 03:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आसना में बादल अकादमी संस्था में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस दौरान बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के हल्बी गीत 'आमी आव बस्तरिया' सुनाया।
 
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार बस्तर की पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, गीत, साहित्य और बोली भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए जगदलपुर के पास आसना में बादल अकादमी संस्था का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था को प्रशासन द्वारा इंदिरा कला एवं संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ से संबद्ध कर संस्था में कला के कई विधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बादल रिकार्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ, संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ, बादल संस्था की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन, गोंडी, भतरी, हल्बी, धुरवा भाषा में संकलित लोकगीत पुस्तक का विमोचन, आमी आव बस्तरिया हल्बी गीत का विमोचन किया। साथ ही बादल संस्था में विभिन्न विधा में प्रदर्शन किये गये कलाकारों का मानदेय वितरण किया।

कलेक्टर ने हल्बी गीत आमी आव बस्तरिया को दी अपनी आवाज
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमी आव बस्तरिया हल्बी गीत का विमोचन किया गया। इस गीत को बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अपनी आवाज दी है। बादल अकादमी में स्थापित रिकार्डिंग स्टूडियो में गीत को रिकॉर्ड किया गया है। यह अकादमी द्वारा अपना पहला गीत रिकॉर्ड कर आज विमोचन करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें