छत्तसीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के द्वारा प्रदेश में आदिवासी मारे जा रहे हैं। सैनिक शहीद हो रहे हैं। हमने अपने पत्रकारों को भी खोया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में रमन सिंह सरकार में हमने अपने राजनेताओं को भी खोया है। बघेल ने कहा कि उनकी नीति है कि बंदूकों का उपयोग करके इस समस्या को हल किया जा सकता है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान क्या है?
उन्होंने कहा कि हमें उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बात करने की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि उन क्षेत्रों में लड़ने वाले पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और सैनिकों से भी बात करने की जरूरत है। इन सभी लोगों से चर्चा करने के बाद हमें इसका समाधान ढूंढना होगा।