फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पांडे को सीएम बघेल ने दी बधाई, बताया प्रेरणास्त्रोत

Wed, 03 Aug 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर

सार

भूपेश बघेल ने कहा है कि वंशिका ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है तथा उनकी यह सफलता राज्य की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।
विज्ञापन
वंशिका पांडे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वंशिका पांडे को राज्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा है कि वंशिका ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है तथा उनकी यह सफलता राज्य की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के राजनांदगांव जिले में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट का पद प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें