फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, इन भागों में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार, जानें

Wed, 04 Dec 2024 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश के दक्षिणी भागों में आगामी चार दिनों तक एक दो जगह पर आकाश मेघमय रहने और हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। 
विज्ञापन
CG Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भागों में आगामी चार दिनों तक एक दो जगह पर आकाश मेघमय रहने और हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और उसे सती पूर्वी मध्य अरब सागर पर सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। अगले दो दिन के दौरान इसके पूर्वी मध्य अरब सागर पर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है।  इसकी वजह से प्रदेश में आगामी दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश कोटा में दर्ज की गई है। वही सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री रहा। इन दोनों बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें