फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में जमकर बरसेंगे बदरा, इन इलाकों में आज झमाझम बारिश के आसार

Sun, 20 Jul 2025 09:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज रविवार को भारी होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक दक्षिण भागों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज रविवार को भारी होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक दक्षिण भागों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में रात में झमाझम बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने और अगले 24 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निनम दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर राजस्थान से डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आज रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगहों पर भारी बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है। अगले 5 दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में रहा। यहां 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें