सक्ति जिले में 12 वी छात्रा का अपहरण कर उड़ीसा में लेजाकर उसके साथ पेट्रोल पंप के महिला शौचायल में दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी हुलाश साहू सहित अपहरण में साथ देने वाले 5 सहयोगियों को पकड़ा गया है जिसमें 2 नाबालिक बालक भी है।
सक्ति जिले में 12 वी छात्रा का अपहरण कर उड़ीसा में लेजाकर उसके साथ पेट्रोल पंप के महिला शौचायल में दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी हुलाश साहू सहित अपहरण में साथ देने वाले 5 सहयोगियों को पकड़ा गया है जिसमें 2 नाबालिक बालक भी है। पूरे मामले का एसडीओपी अधिकारी ने खुलासा किया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पीड़ित से मिली जानकारी अनुसार वह 12 वी की छात्रा है और हसौद में रहकर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करती है। वही किराए के मकान पर थी। होली पर्व को लेकर छुट्टी होने पर 12 मार्च को अपने घर जाने के लिए शाम 5 बजे परसाद रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में हुलाश साहू अपने अन्य 5 साथियों के साथ आया और हसौद से घर छोड़ने की बात कहते हुए स्कॉर्पियो वाहन में बैठा लिया।
पीड़िता ने बताया कि हुलाश साहू को पहचानती थी इस दौरान चाट में मिला नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर अपहरण कर उड़ीसा राज्य लेकर चला गया। हुलाश साहू ने उड़ीसा के बुरला शहर के एक पेट्रोल पंप में महिला प्रसाधन में ले जाकर जबरदस्ती करते हुए रेप किया जिसके बाद किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वही उसके सहयोगी बाहर खड़े हुए थे, जिसके बाद रात को ही उड़ीसा से लेकर घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद अपने साथ हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर हसौद थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया। एसडीओपी सुमित गुप्ता ने मामले का खुलासा कर बताया कि अपहरण कर रेप के मुख्य आरोपी हुलाश साहू सहित पांच सहयोगियों की पुलिस ने पकड़ा है जिसमें 2 नाबालिक बालक भी शामिल हैं। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।