फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, कई संभागों में शीतलहर का अलर्ट, तापमान और गिरेगा

Thu, 18 Dec 2025 11:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी तथा तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर और मध्य हिस्सों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी तथा तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की संभावना है। खासतौर पर रात और तड़के सुबह के समय ठंड का असर अधिक रहेगा।

गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे क्षेत्रों में कोहरे की चादर छाई रही। प्रदेश में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और ठंड का प्रभाव लगातार महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन


रायपुर में आज भी सुबह के समय कोहरे के छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें