घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा जिले की सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में पंप हाउस झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास एक हसदेव नदी में बच्चे मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान बच्चों को एक प्लास्टिक का थैला नदी में बहते हुए मिला। बच्चों ने थैले को नदी से बाहर निकाला। बच्चों ने थैला खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का सिर, बाल, कलाई का एक हिस्सा और एक कथरी (कपड़ा) में लिपटा हुआ पंजा मिला। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौजूद है। आगे की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि थैले में एक समीज और गुलाबी रंग का टॉप मिला है। इसमें एक ओर Lovely Earth Tones और दूसरी ओर ATHIYA लिखा है। पुलिस के मुताबिक, घटना 1.5 से दो माह पहले की हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आगे की जांच की जारी है। वहीं, आसपास मुनादी भी कराई जा रही है, ताकि पहचान हो सके।
पुलिस ने अपील की है कि जिला कोरिया ,महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कोरबा में पिछले चार माह पहले ऐसे गुम इंसान (महिलाएं भी शामिल) उनसे संबंधित व्यक्ति सीएसईबी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपड़े के आधार पर तलाश करने से महिला की पहचान हो सकती है।