फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत, दूसरा घायल; खेलने के बाद साथ घर लौट रहे थे दोनों

Sat, 22 Apr 2023 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

घटना के बाद से पूरे गांव मे मातम का माहौल है। पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद दीपक के कपड़ों में आग लग गई थी। 
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले (GPM) जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा जख्मी हो गया। दोनों बच्चे साथ में खेलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धनपुर गांव किशन कुमार यादव का बड़ा बेटा दीपक यादव 5वीं कक्षा में पढ़ता था। वह दोपहर में मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त सौम्य निशांत खलको के साथ खेल रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने लगी। इस पर दोनों साथ ही घर लौटने लगे। इसी दौरान बिजली कड़की और वहीं गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं दूसरा बच्चा सौम्य निशांत बदहवास हो गया। जिसके बाद दोनों के घरवालों को मामले की जानकारी दी और उनको अस्पताल लाया गया। सौम्य निशांत खलको को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद से पूरे गांव मे मातम का माहौल है। पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद दीपक के कपड़ों में आग लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें