फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: खेलते-खेलते पेड़ से गिरा बालक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 19 Dec 2024 03:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में एक बालक पेड़ से गिर गया। उसे इलाज के लिए जगदलपुर मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में रहने वाला बालक अपने दोस्तों के साथ पेड़ पर खेल रहा था। अचानक वह पेड़ से गिर पड़ा। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि भावेश ठाकुर (18) पुत्र भुनेश्वर ठाकुर अपने घर के पास लगे जंगल में घर के ही आसपास वाले अपने दोस्तों के साथ 15 दिसंबर को पेड़ में चढ़कर खेल रहा था, जिसके बाद अचानक से पेड़ से स्लिप होकर जमीन में गिर पड़ा। घटना में भावेश को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसे निजी वाहन से कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, जहां से 16 दिसंबर को उसे मेकाज रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें