फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News : निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था बच्चा, सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत

Thu, 20 Jul 2023 02:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सेप्टिक टैंक में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर में अकेला था और उसके परिजन बाहर गए हुए थे। मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर जिले में मकान में बने सेप्टिक टैंक में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। आसपास के कई बच्चे घर के आंगने में खेल रहे थे, अचानक उसमें से एक बच्चा हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह टैंक में दिखाई दिया। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक, बड़े मारेंगा सूरी भाटापारा निवासी आयतु कश्यप अपनी पत्नी के साथ खेत गया हुआ था। वहीं, घर में मौजूद उसका 3 वर्ष का बेटा सुमित अपने घर में आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान सुमित अपने घर के पास में बन रहे नए मकान में चला गया। वहां खुले सेप्टिक टैंक में वह गिर गया। बच्चा अकेले होने के कारण कोई भी उसकी आवाज को सुन सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। 

शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो सुमित की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। काफी ढूंढने के बाद जब परिजन नए मकान में गए तो टैंक में सुमित दिखाई दिया। परिजनों ने सुमित को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें