फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramnujganj: भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां हुईं पूरी

Mon, 13 Jan 2025 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम साय करेंगे उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के नवनिर्मित भवन को भव्य रूप से सजाया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के गठन हुए एक दशक से अधिक समय बीत गया है लंबे समय से जिला भाजपा कार्यालय की जरूरत महसूस की जा रही थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भाजपा कार्यालय बनने के लिए भूमि पूजन का कार्य प्रारंभ किया गया था एक वर्ष में भाजपा कार्यालय को बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया भाजपा के जिला महामंत्री दीनानाथ यादव ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री एवं आईटी सेल का कार्यालय विशेष अतिथि के लिए कमरा, कॉन्फ्रेंस हाल,  सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। जिले में पहले 11 मंडल थे वर्तमान में 13 मंडल है। 

यादव ने बताया कि जिले के 683 बूथ एवं 142 शक्ति केंद्र है। जिले में 1 लाख 56 हजार भाजपा के प्राथमिक सदस्य एवं 2200 सक्रिय सदस्य हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के कार्यकाल के दौरान जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन हुआ एवं उन्हें के कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यालय का कार्य को पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन


ओपी सोनी ने जमीन के लिए किया संघर्ष
भाजपा के तात्कालिक जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी ने 16 जनवरी 2016 में जिला भाजपा कार्यालय के लिए शासकीय भूमि शासकीय दर में प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। लंबा संघर्ष किया कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भूमि पर स्थगन जारी कर दिया गया था। लंबे संघर्ष के बाद भूमि उपलब्ध हो सका करीब 40 डिसमिल जमीन भाजपा कार्यालय के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें