फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को दी बड़ी सौगात: 28 करोड़ रुपये की विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Tue, 12 Mar 2024 04:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले को दी बड़ी सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण कार्य और सात करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएम साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए सात करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण और सात करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए छह करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के सात कार्यों का लोकार्पण और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए छह करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के तीन कार्यों का लोकार्पण और 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें