फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़': मुख्यमंत्री साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 07 Dec 2024 06:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता और  टीबी जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया है। इसके लिए तीन संभागों के लिए एक-एक वाहन शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाया हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता और  टीबी जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया है। इसके लिए तीन संभागों के लिए एक-एक वाहन शामिल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

मोबाइल मेडिकल यूनिट से अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी के लिए स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट से एआई तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे, CY-टीबी जांच और 16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे से जांच औरउपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें