फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मुख्यमंत्री साय का गरियाबंद दौरा, 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, महायज्ञ में होंगे शामिल

Sun, 05 Jan 2025 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पांच जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पांच जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें