फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में होगी मूसलाधार बारिश, बंगाल की खाड़ी पर बन रहा नया सिस्टम, जानें IMD की चेतावनी

Fri, 25 Jul 2025 09:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को मध्य और उत्तरी भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर अगले चार दिनों तक दक्षिण भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के प्रभाव से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को मध्य और उत्तरी भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर अगले चार दिनों तक दक्षिण भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर पंजाब से वाराणसी, जमशेदपुर, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी जा रही है। वहीं एक उपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम में समुद्र टल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में व्यापक बारिश के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें