फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना, छाये रहेंगे बादल, जानें आगामी तीन दिनों का हाल

Wed, 07 Oct 2026 10:53 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जाते-जाते मानसून प्रदेश को फिर तरबतर करेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जाते-जाते मानसून प्रदेश को फिर तरबतर करेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।
विज्ञापन




बुधवार की शाम या रात में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान 34 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। प्रदेश में बारिश का दौर करीब-करीब थम चुका है। इससे ज्यादातर इलाकों में लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिख रहे हैं। 



रायपुर में जारी रहेगा गर्मी का दौर
मौसम विभाग ने रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बात पिछले दिनों की करें तो राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी जैसी स्थिति ने लोगों को हलाकान किया। शाम को आसमान में छाए बादलों ने कुछ राहत दी। मुंगेली और बलरामपुर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



शुष्क रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में बीती शाम को आसमान में बादल छाये रहे।  मुंगेली और बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें