अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में जलभराव
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। अंबिकापुर नगर पालिका के महापौर डॉ अजय तिर्की ने बताया कि सामान्य बारिश के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर्याप्त है। इतनी तेज बारिश के हिसाब से कुछ देर के लिए थोड़ा ओवरफ्लो हुआ था।