छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के परपटिया गांव के निवासियों ने सही सड़क न होने कारण अब उन्होंने अपने दम पर सड़क बनाना शुरू कर दिया है। एक ग्रामीण ने कहा कि हमने कई आवेदन दिए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। मुख्य सड़क हमारे गांव से छह किलोमीटर दूर है। हमें एक उचित सड़क की जरूरत है ताकि लोग बीमारी की स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंच सकें।