एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एंबूलेंस न मिलने के कारण ग्रामीणों ने मरीज को 14 किलोमीटर तक पैदल ले जाकर अस्पताल पहुंचाया। दरअसल घटना बैलाडीला की तराई में बसे गांव लावा की है।
यहां एक व्यक्ति के ऊपर सल्फी का पेड़ गिरने से कमर की हड्डी टूट गई। मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद कोई एंबूलेंस नहीं आई। मजबूरी में ग्रामीणों ने लकड़ी का डोला बनाकर मरीज को 14 किलोमीटर पैदल अस्पताल ले गए। दरअसल इस गांव में मओवादियों का प्रभुत्व होने के कारण भी प्रशासन दूर रहता है।
Chhattisgarh:Villagers in Dantewada travel 14 kms on foot to help patient reach hospital on a wooden cot,brother says ambulance not provided pic.twitter.com/V6eAUybikb— ANI (@ANI_news) March 26, 2017