फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्रशिक्षु आईएफएस ऑफिसर्स को मिली पहली पोस्टिंग, पांच वनमंडलों में दी गई अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Mon, 03 Aug 2026 06:16 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh News: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  के जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।  प्रशिक्षण के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ किये जायेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। वर्ष 2024 बैच के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। बताया जाता है कि यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  के जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ किये जायेंगे। इस संबंध में विभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं। 

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) नियुक्त किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी मिली है।
  • यशस्वी मौर्य को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें