फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE: छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर, वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी, यहां देखें

Wed, 21 Jan 2026 10:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है, जिन्हें इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था में इस वर्ष एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है, जिन्हें इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे प्रारंभ होंगी। यह व्यवस्था केवल राज्य के शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगी। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे।

अंकों का नया ढांचा
कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन


वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जारी आदेश 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें