फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस के तीन मरीज ठीक हुए, तीन अब भी अस्पताल में

Mon, 06 Apr 2020 09:00 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस डाक्टर्स (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

 छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के तीन मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में संक्रमण से ठीक हुए रोगियों की संख्या अब सात पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी रायपुर की रहने वाली एक महिला सहित तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट में दोबारा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच है। वे विदेश यात्रा पर गए थे।

उन्होंने बताया कि अब भी तीन लोग संक्रमित हैं, जिनमें लंदन से लौटा 21 साल का युवक है जिसे 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के साथ 16 वर्षीय तब्लीगी जमात का सदस्य है और राजनंदगांव का एक व्यक्ति है जिसके 25 मार्च को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि ठीक होने के बाद कोरोना वायरस के तीन और मरीजों को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। 10 में से सात मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि तीन मरीज भी जल्दी ठीक हो कर अपने घर लौट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें