फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दंतेवाड़ा

सार

  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि समर्पण करने वालों में से एक देवा मुचाकी (31) एक लाख का इनामी और कुन्ना पंचायत का नक्सली कमांडर है।
विज्ञापन
Naxalite
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार को एक लाख के इनामी मिलिशया कंमाडर समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों नक्सली कई मामलों में वांछित थे।

विज्ञापन


इन लोगों ने खोखले माओवादी विचारधारा से निराश होने के बाद पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वरातु’ से प्रभावित होकर बदलने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वालों में से एक देवा मुचाकी (31) एक लाख का इनामी और कुन्ना पंचायत का नक्सली कमांडर है।

वहीं अन्य दो में एक गंगा उर्फ भास्कर बघेल (23) और रत्तू उर्फ राजू बघेल (28) हैं। यह दोनों नक्सलियों की कटेकल्याण क्षेत्र की सप्लाई टीम के सदस्य है। ये 2014 से पिछले साल तक दक्षिण बस्तर जिलों में पुलिस टीमों पर हमले, आईईडी लगाने, सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने के मामलों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें