फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन खुंखार नक्सली ढेर

Mon, 26 Sep 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : The hindu
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चला रहे सुरक्षाबलों को सोमवार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। सीपीआई (एम) से जुड़े नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में अलग अलग एनकाउंटर में मारा। 
विज्ञापन


द हिंदू की खबर के अनुसार पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके के जंगलों में हुआ, जहां पुलिस और सीआरपीएफ के साथ आमने सामने की मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।  

बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लू की ओर से मीडिया में जारी बयान में नारायणपुर के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि एक अत्प्रत्याशित मुठभेड़ में सीपीआई की पीपुल लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी के छठी कंपनी के कमांडर तिरुपति और लोकेश को जिले की डीआरजी टीम ने बंसपाल के जंगलों में मार गिराया। डीआरजी टीम लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि छठी बटालियन के नक्सली सीएएफ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों पर हमला करने वाले हैं। सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सर्जिकल अभियान शुरू कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

अलग अलग दो एनकाउंटर में मारे गए तीन नक्सली

naxalite - फोटो : ANI
इस बीच बंसपाल और तोइनार के जंगलों में टीम की सुबह पांच बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। 20 से ज्यादा नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की तो, पुलिस की ओर से भी इसका करारा जवाब दिया गया। 

घंटे भर चली फायरिंग के बाद नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वो भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा दो नक्सली मरे पड़े थे। पुलिस का मानना है कि कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उनके साथी ले जाने में सफल रहे।

एसपी ने बताया कि घटनास्‍थल को देखकर लग रहा है कि कम से कम छह नक्सली मारे गए हैं, लेकिन उनके साथी उन्हें साथ ले जाने में सफल रहे। मौके से काफी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। नक्सलियों की खोज में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को जंगल की ओर रवाना किया गया है। 

दूसरी ओर कोडागांव जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक और नक्सली की मौत हो गई। जिले के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि खोडेसानार और अखाली के जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद बदले में की गई फायरिंग में एक नक्सली की मौत हो गई, जो काले रंग की ड्रेस पहने हुए था। उसके पास से दो रायफल और काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें