फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: ग्रामीण अंचलों में एक अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, घर-घर जाकर टीमें एकत्र करेंगी डाटा

Sat, 25 Mar 2023 10:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में लगे सभी कर्मचारी जो फील्ड में जाकर इस कार्य को संपादित करेंगे। उन्हें मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत स्तर पर करते हुए दल को संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर अफसरों ने बैठक ली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगी और डाटा एकत्र करेंगी। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जनसमान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन करने और प्राप्त डेटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यहा सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसे लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक शुक्ला, राज्य शासन के अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस से दिशा-निर्देश दिए हैं। 

यह काम एप के माध्यम से होगा 
ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक घरों में जाकर प्रगणकों द्वारा जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह काम एप के माध्यम से होगा। फिर ऑनलाइन एंट्री होगी। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए प्रगणक दल का गठन किया गया है। इसी तरह सुपरवाइजर की नियुक्ति करते हुए जिला स्तर पर एवं जनपद पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें