फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Mon, 26 Apr 2021 12:12 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर

सार

  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की सात शीशियां, 1.38 लाख रुपये नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर की उच्च मांग के बीच छत्तीसगढ़ में इस दवा की कालाबाजारी के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एक मामले में गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने राहुल गोयादनी (28) को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद रेमडेसिविर की कालाबाजारी में शामिल गिरोह के आयुष माहेश्वरी (25), कमलेश रत्लानी (32) और सुमित कुमार मोटवानी (27) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की सात शीशियां, 1.38 लाख रुपये नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपी इन शीशियों को 25,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बेचना चाहते थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में साइबर सेल ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में रायपुर निवासी रोहित क्षेत्रपाल और वैभव साहू को रेमडेसिविर की दो शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें