फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम: इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग और आस्था रहे प्रथम

Thu, 19 Feb 2026 07:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

India AI Impact Buildathon; भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इंपैक्ट समिट' में छत्तीसगढ़ ने नेशनल लेवल पर परचम लहराया है।
विज्ञापन
इंडिया एआई इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक ने लहराया परचम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India AI Impact Buildathon; भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इंपैक्ट समिट' में छत्तीसगढ़ ने नेशनल लेवल पर परचम लहराया है। इंडिया एआई इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस पर सीएम साय ने रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग को इंडिया एआई इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार क्षमता का ये प्रमाण है। यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और उभरती तकनीकी शक्ति का प्रतीक है।






मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में उनका पेश “कर्तव्य” एआई ऐप विशेष रूप से सराहा गया। यह एप्लिकेशन AI-जनित आवाज और वास्तविक आवाज में अंतर पहचानकर लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में सहायक होगा। तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का यह प्रयास आज के डिजिटल युग में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक है। छत्तीसगढ़ के युवा अपनी परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में शिक्षा, नवाचार और अवसरों के विस्तार की दिशा में हो रहे समग्र विकास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य के युवा इसी प्रकार नई ऊंचाइयों प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे। राज्य सरकार युवाओं को तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें