फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट में शामिल होने का आरोप

Wed, 19 Feb 2020 08:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बीजापुर में सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने बीजापुर जिले से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से चार नक्सलियों पर पिछले साल नवंबर में आईईडी विस्फोट में शामिल होने के आरोप हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ और जिला बल की एक टीम ने बसागुडा गांव के पास जंगल से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उइका शंभू (32), पूनेम बुधू (26), सेमला पोडिया (29) और पूनेम मोटू (22) ने पिछले साल 22 नवंबर को सारकेगुडा और तरेम गांवों के बीच आईईडी लगाकर विस्फोट किया था, जिससे एक जवान घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में उइका सुकमा (32), ओयम सोमलू (24) और डोडी आयटू (38) शामिल हैं। ये तीनों सुकमा तरेम में एक ग्रामीण की हत्या में संलिप्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें