रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में रमेश नैयर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाकिस्तान के कुंजा में नैयर का जन्म हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके बेटे संजय नैयर ने वह पिछले करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। बेचैनी की शिकायत होने पर डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में रमेश नैयर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाकिस्तान के कुंजा में नैयर का जन्म हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। वह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी के कई समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैयर के निधन पर शोक जताया है।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपने शोक संदेश में कहा, नैयर का निधन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में रमेश नैयर का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ के गौरव व देश के प्रतिष्ठित पत्रकार रमेश नैयर जी का निधन दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है।