फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बल के जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

Tue, 16 Jun 2020 03:42 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा शिविर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हवलदार अब्दुल शाहिद ने बीती रात खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बीती रात जब शाहिद अपने शिविर में था तब वहां अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जवान जब शाहिद के कमरे में पहुंचे तब वह खून से लथपथ थे। उन्होंने बताया कि शिविर में तैनात जवानों और अधिकारियों ने शाहिद को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहिद उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे तथा शांत रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि हवलदार शाहिद ने अपनी जान क्यों ली है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें