फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: संजीव झा ने ली आप पदाधिकारियों की अहम बैठक, बनी चुनावी रणनीति, मिला जीत का मंत्र

Sat, 26 Aug 2023 09:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीतियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
संजीव झा, प्रभारी, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीतियों पर मंथन हुआ। झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और 'आप' की ग्राउंड लेवल की रणनीतियों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रदेश प्रभारी के साथ दिनभर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। संजीव झा के अलावा भी 'आप' के दिग्गज नेता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के अनुसार बैठक में छत्तीसगढ़ के कई महत्वूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर प्रदेश प्रभारी संजीव झा और पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान संजीव झा ने बूथ लेवल पर पार्टी के किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए चुनावी टिप्स भी दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष भानूप्रकाश चंद्रा सहित प्रदेश के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


तूता धरनास्थल पहुंचे आप प्रभारी संजीव झा
इसके बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन औप विद्युत ठेका श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन करने संजीव झा नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर पहुंचे। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के मांगों का समर्थन किया। कहा कि आंदोलनरत कर्मचारियों पर एस्मा लगाना सरकार की दमनकारी नीति है। 
विज्ञापन


'आप' महिला विंग कल करेगी रायपुर में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की महिला विंग 27 अगस्त 2023 को रायपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और रायपुर जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में ईदगाहभाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर 'आप' महिला विंग अपना विरोध दर्ज कराएगी। दोपहर 12 बजे ईदगाहभाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर आप महिला विंग अपना रोष प्रकट करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें