छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। योगेश अग्रवाल लंबे समय से अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। योगेश अग्रवाल लंबे समय से अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी सूचना एसोसिएशन को दे दी है। साथ ही पूरी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
योगेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैंने और पूरी टीम ने सबकी सेवा करने अपनी पूरी ऊर्जा से काम किया। अब मैं अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहता हूं। मैं अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देता हूं और पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करता हूं।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने हम मिलर्स की सभी मांगों को मान भी लिया है। सरकार और अधिकारियों ने मुझे पूरा सहयोग दिया। इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि राइस मिलर्स एसोसिएशन का चुनाव 3 सालों के लिए होता है। योगेश अग्रवाल का कार्यकाल अभी डेढ़ साल बचा था।